नोएडा में नाबालिग के हाथ में कार का Steering, Baby वाली कार से टक्कर!नोएडा में नाबालिग के हाथ में कार का Steering, Baby वाली कार से टक्कर!

नोएडा में लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मां ने अपने 15 वर्षीय बेटे को कार चलाने दी, जिसके बाद नाबालिग की कार एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। खास बात यह है कि जिस कार से टक्कर हुई, उसमें एक छोटा बच्चा भी सवार था।

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंची मां अपने 15 वर्षीय बेटे का बचाव करती नजर आईं। बताया गया कि ड्राइवर मौजूद नहीं था, इसलिए बेटे को कार चलाने दी गई।

सवाल यह है कि क्या ड्राइवर के नहीं होने पर एक 15 साल के बच्चे को कार की जिम्मेदारी देना सही है? और अगर सामने वाली गाड़ी में एक छोटा बच्चा सवार हो, तो ऐसी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है?

यह मामला एक बार फिर Parental Responsibility और Road Safety पर सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *