डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला और कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के लिए रवाना हुआ। इस बार उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।राम रहीम के जेल से बाहर आने का यह 17वां मौका है। जनवरी 2026 में उसे 40 दिन और मई 2026 में 30 दिन की पेरोल मिली थी। 26 जून को वह वापस जेल पहुंचा था और अब 25 अगस्त को एक बार फिर फरलो पर बाहर आया है।लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या फरलो देने के नियम सभी कैदियों के लिए एक जैसे हैं? क्या गंभीर मामलों में दोषी ठहराए गए कैदियों को भी बार-बार फरलो मिलने की व्यवस्था पर सवाल नहीं उठना चाहिए?राम रहीम की फरलो को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से भी सवाल उठते रहे हैं। होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।पूरी खबर देखिए और बताइए—आपकी नजर में बार-बार फरलो मिलने की व्यवस्था सही है या नहीं? View this post on Instagram A post shared by @talkbharattv #RamRahim #GurmeetRamRahim #ParoleKing #RamRahimParole #RamRahimFurlough #DeraSachaSauda #SunariaJail #HaryanaNews #BreakingNews #HindiNews Post navigation रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे को लेकर विवाद!