देश-प्रदेश न्यूज़ बुलेटिन 26th Aug 26देश-प्रदेश न्यूज़ बुलेटिन 26th Aug 26

गुरुग्राम में चल रही तोड़फोड़ के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर महापंचायत कर विरोध जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि पहले कॉलोनियां बसने दी गईं और अब मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में चीनी के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अमृतसर में पंथक संगठनों ने धार्मिक आजादी और सिख धर्म के मूल सिद्धांतों को लेकर अपनी बात रखी। वहीं मजीठा में CM भगवंत मान ने पहली लोक मिलनी में लोगों की समस्याएं सुनीं।

देखिए पूरा बुलेटिन और देश-प्रदेश की हर बड़ी खबर से जुड़े रहिए।

#BreakingNews#NewsBulletin#HindiNews#Gurugram#PunjabNews#DelhiNews#AmritsarNews#BhagwantMann#ChambaNews#HimachalNews#talkbharattv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *