बादल बरसे, सिस्टम डूबा! 🌧️बादल बरसे, सिस्टम डूबा! 🌧️

चंडीगढ़ में 72.7 MM बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की तेज बारिश में सड़कें जलमग्न हो गईं, चौक पानी में डूब गए, वाहन फंस गए और कई इलाकों में घंटों ट्रैफिक जाम रहा। सबसे गंभीर तस्वीर सेक्टर-28 के मध्य मार्ग से सामने आई, जहां बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी और ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। वहीं नगर निगम के कंट्रोल रूम में 100 से ज्यादा जलभराव की शिकायतें पहुंचने की बात सामने आई है। सेक्टर-24/25, 24/37 और 25/38 समेत कई इलाकों में लोगों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ी। अब सवाल सिर्फ बारिश का नहीं है… मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम की कितनी तैयारी हुई थी? सड़कों की मजबूती की जांच क्यों नहीं हुई? और हर साल बारिश में वही हालात क्यों बनते हैं? बारिश को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क धंसने जैसी समस्याओं को कम करने की तैयारी तो की जा सकती है। बारिश कुदरत की मार हो सकती है, लेकिन हर बार सिस्टम का फेल होना सवाल है। अब सवाल भी होंगे और जवाबदेही भी। Talk Bharat TV | खबर वही, जो जरूरी है। #Chandigarh #ChandigarhNews #ChandigarhRain #HeavyRain #Waterlogging #Monsoon #RainInChandigarh #DrainageSystem #RoadCollapse #TrafficJam #SystemFailure #CivicIssues #UrbanInfrastructure #Accountability #ChandigarhAdministration #Mohali #Panchkula #PunjabNews #BreakingNews #TalkBharatTV

बादल बरसे, सिस्टम डूबा! 🌧️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *