ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। विज्ञापन में कृति ऑफ-व्हाइट आउटफिट में नजर आई थीं, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल था।विवाद के बीच कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि त्योहारों की पहचान सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं से होती है।वहीं, बढ़ती आलोचनाओं के बाद ज्वेलरी ब्रांड ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि अगर विज्ञापन से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था। ब्रांड ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की घोषणा भी की।अब बहस इस बात पर है कि क्या पारंपरिक त्योहारों से जुड़े विज्ञापनों में पहनावे को लेकर संवेदनशीलता बरतनी चाहिए, या फैशन और व्यक्तिगत पसंद को प्राथमिकता मिलनी चाहिए?आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। View this post on Instagram A post shared by @talkbharattv #KritiSanon #RakshaBandhan #Rakhi #RakhiAd #AdControversy #JewelleryBrand #Bollywood #BollywoodNews #ViralNews #IndianCulture #WomenFashion #TrendingNews #talkbharattv Post navigation देश-दुनिया न्यूज़ बुलेटिन 26th Aug 26 राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो पर उठे बड़े सवाल